फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धूल की गुबार से घुट रहे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत के कसारा मोड़ के पास कसारा-कोपागंज मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर एक माह पूर्व गिराई गई मिट्टी से उड़ रही धूल के कारण लोगों के साथ ही वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक माह से इस समस्या से लोगों के दम घुटने लगे हैं। धूल उड़ने के कारण वाहन चालकों को सामने कुछ दिखाई नहीं देने से हादसा होने का डर बना रहता है। पानी का छिड़काव नहीं होने से मसस्या बढ़ती जा रही है। बता दें कि इस महीने के अंत तक इंदारा दोहरीघाट रेलवे खंड को चालू करने के लिए अमान परिवर्तन कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है। इसी के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड कोपा कोहना पूर्वी में कोपागंज कसारा मार्ग पर रेलवे फाटक बन रहा है लेकिन डाली गई मिट्टी, लोगों के लिए आफत बन गई है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का जीना मुहाल
निर्माणाधीन रेलवे फाटक के आस-पास के लोगों के लिए उड़ती धूल आफत बन गई है। दिनेश जायसवाल, अरविंद जायसवाल, प्रमोद बरनवाल, निर्मल गुप्ता, जयप्रकाश यादव, विमल गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ठेकेदार द्वारा मिट्टी तो डाल दिया गया है, लेकिन पानी का छिड़काव नहीं होता है। मिट्टी से धूल का गुबार उड़ता रहा है। उड़ती धूल से घर की दीवारें और घर के अंदर रखे सामान गंदे हो गए हैं। धूल भरा खाना खाने से लोगों को गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की आशंका है। अगल बगल के दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है।क्योंकि मिट्टी के कारण ग्राहक भी इन दुकानों पर आने से क़तरा रहे हैं। जिससे दुकानदारों की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें