फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्व सैनिक को कमरे में बंद कर चोरों ने तीन कमरों को खंगाला, लाखों के आभूषण और नकदी उठा ले गए बदमाश

Thu, 19 Mar 2026 11:03 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Crime News: मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में चोरों ने पूर्व सैनिक के घर को निशाना बना डाला। चोरों ने सो रहे पूर्व सैनिक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद तीन कमरे में घुसकर बक्सा और आलमारी तोड़कर रुपये और गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी पूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार सिंह के घर को बृहस्पतिवार की भोर में चोरों ने निशाना बनाया। धर्मेंद्र के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वे घर पर दो बेटियां, पतीनि और मां के साथ रहते हैं। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बुधवार की रात खाना खाकर पति- पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए। मां अपने कमरे में सो रही थीं, वहीं बेटियां अलग कमरे में सो रही थीं। सुबह नींद खुली तो उनका कमरा बाहर से बंद था। शोर सुनकर बेटियों ने दरवाजा खोला तो घर के बंद पड़े तीन कमरों की हालत देखकर सभी हैरान रह गए। अंदर रखा बक्सा और आलमारी टूटी थी, सामान बिखरे थे। 

एक सोने का चेन, एक कंगन, एक कान की बाली, एक टॉप, चार अंगुठी, चांदी की दो पायल, चार बिछीया और 25 हजार रुपये नकद घर से चोरों ने उड़ा लिया। गनीमत रही कि जिस कमरे में धर्मेंद्र सिंह को चोरों ने बंद किया उसमें रखे सभी सामान बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने पहुंचकर छानबीन की है, अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें