फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर के घर से चोरों ने लाखों का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल गांव स्थित पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के घर को शनिवार की रात अपना निशाना बनाया। चोरों ने रात में छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे से लैपटॉप, टैबलेट, व दो मोबाइल समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान चुराकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात लोगों के विरूद्ध पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल गांव निवासी विनोद प्रकाश पांडेय अंबेडकरनगर जिले में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। घटना के समय घर पर उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थी। चोर शनिवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे मे रखा एक लैपटॉप, एक टेबलेट, दो मोबाइल सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए।
रात में 12 बजे के करीब लड़की जगी तो देखा कमरे के अंदर रखा सारा समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और कमरे में रखा लैपटॉप, टेबलेट, और एपल की दो मोबाइल सहित अन्य सामान गायब हैं। घर में रखे सामान की जांच के बाद पता चला कि चोर उसके घर लैपटॉप, टेबलेट, दो मोबाइल अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें