फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
परीडीह बाजार में चोरी के बाद किराने की दुकान में खुला कैशबाक्स, बिखरा सामान। - फोटो : MAU
विज्ञापन
पिपरीडीह। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में रविवार की रात चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान चोर तीनों दुकानों का ताला तोड़ने में सफल रहें, जबकि दो दुकानों में ताला तोड़ने के बाद भी चोरी नहीं कर सकें। तीनों दुकानों से चोर 14 हजार रुपये नकद के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान चुराने में सफल रहें। इस दौरान चोरों ने एक हार्डवेयर के साथ मेडिकल की दुकान से चोरी का प्रयास किया, लेकिन लोगों के जगने के चलते वह सफल नहीं हो सके। सोमवार की सुबह पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी। उधर सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह गांव निवासी संजय गुप्ता पुत्र रामबच्चन गुप्ता, ओन्हाईच निवासी संतोष गुप्ता पुत्र स्व. जगदंगा गुप्ता पिपरीडीह बाजार में किराने की दुकान है। जबकि खरगजेपुर निवासी संजय सिंह पुत्र अंबिका सिंह की मेडिकल हाल की दुकान है। रविवार की शाम तीनों दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बदं कर घर चले गए। इसबीच देर रात को चोरों ने तीनों दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर संजय की दुकान से करीब दस हजार रुपया नकद और पचास हजार रुपये मूल्य का सामान, संतोष की दुकान से एक हजार रुपया नकद करीब 60 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा कर ले गए। इसी क्रम में मेडिकल हाल से तीन हजार रुपये नकद के साथ करीब दस हजार रुपये मूल्य का सामान (हार्सेक्स, च्वनप्राश आदि) चुरा ले गए। मेडिकल हॅाल के बगल में मौजूद मनोज ठठेेरा और मनीष के हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने की कोशिश की। चोरों ने ताला भी तोड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मनोज पुत्र मोटू प्रसाद और मनीष सिंह पुत्र लल्लन सिंह दोनों खरगजेपुर गांव के निवासी है। बताते चले चोरी से पूर्व चोरों ने हार्डवेयर की दुकान में लगाए गए सीसी टीवी कैमरे के तार को काट दिया था। ताकि उनकी शिनाख्त न हो सकें। इतना ही नहीं चोरों ने घटनास्थल के पास मौजूद अन्य मकानों की कुंडी को बाहर से बंद कर दिए थे। दुकानदारों को इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। इस दौरान दुकानदारों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया है। इसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया है। एक ही रात बाजार में तीन दुुकानों में चोरी तथा दो दुकान में चोरी के प्रयास की जानकारी होने पर बाजार के व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें