फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Crime News: आभूषण की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, ग्राइंडर से तिजोरी काटकर उठा ले गए गहने

Fri, 10 Jan 2025 11:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Latest News: मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार में एक आभूषण की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। रात में दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तिजोरी काटकर गहने के साथ नकदी भी उठा ले गए। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला कस्बा स्थित सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सोने का गहना और साथ दस किलो चांदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रात में दुकान बंद कर घर गए, सुबह मिली चोरी की जानकारी
जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीडउथसिंहपुर निवासी रंजीत वर्मा की दुकान अमिला कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के पास है। रोज की तरह गुरुवार की शाम आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने शटर टूटने की सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान के अंदर सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। वहीं मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। इसी बीच दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन




जांच में पीड़ित दुकानदार ने पाया कि चोरों ने तिजोरी को ग्राइंडर से काटकर 100 ग्राम सोना और दस किलो चांदी के साथ हजार की नकदी गायब कर दिया है। मौके पर कोतवाल राजकुमार सिंह फॉरेसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें