वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के बरहदपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात ज्वेलरी की दुकान में सेंध लगाकर चोर अंदर तो घुस गए। लेकिन तिजोरी न काट पाने के चलते शोकेस में लगे 40 हजार के आर्टिफिशियल गहने लेकर ही चले गए। सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह दुकानदार को हुई। मुहम्मदाबाद गोहना के खैराबाद गांव निवासी अभय वर्मा ने बताया कि बरहदपुर पेट्रोल पंप के पास ज्वेलरी की दुकान है। रोज की भांति बुधवार को दुकान बंद कर अभय घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह बगल के कबाड़ के दुकान मलिक डब्बू निवासी बरहदपुर अपनी दुकान खोलने के लिए गए तो देखा कि ज्वेलरी की दुकान में पीछे से सेंध लगी है। दुकान के पीछे की दीवार काट कर दुकानदार अंदर घुसे थे।
अभय वर्मा दुकान का ताला खोल कर अंदर घुसे तो देखा की सामान बिखरा हुआ है। दुकान में पड़े आर्टिफिशियल के समान जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है वो गायब हैं। दुकान में लगे सीसी कैमरे का डीसीआर सहित अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। वह गायब है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को तोड़ने का पूरा प्रयास किया मगर तिजोरी नहीं टूटी। दुकान मालिक ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया मौके पर पहुंचे कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने घटना की छानबीन की। कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।