फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं ईद उल अजहा का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने संचारी रोग, कोविड-19 तथा आगामी ईद उल अजहा के त्योहार को मद्देनजर पालिका सभासदों एवं अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक कर नगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। सफाई को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने और ईद उल अजहा के अवसर पर नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए अधिकारियों से संबंधित बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि संचारी रोग एवं ईद उल अजहा पर्व के मद्देनजर पूरे नगर में विशेष रूप से सफाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं। कहा कि इस संबंध में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पालिकाध्यक्ष ने नगर के सभी क्षेत्रों की सफाई संबंधी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि ईद उल अजहा के त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के कर्मचारी हर जगह आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे। कहा कि आप शासन के निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। आपसी सौहार्द बनाए रखें। सभी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखें। खूले स्थानों पर कुर्बानी न करें और न ही खुले में मांस ले जाएं। कुबार्नी के अपशिष्ट को इधर उधर न फेंके बल्कि इसे पालिका द्वारा खुदवाए गए गड्ढों में ही डालें या पालिका की कूड़ा गाड़ी को सौंप दें। मौसम को देखते हुए ताजा खाना खाएं। सड़े गले फल व खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। अपनी शिकायतों एवं सूचनाओं को नगर पालिका के हेल्प डेस्क नंबर 9151700777 पर दर्ज कराएं। पालिकाध्यक्ष ने संबधित को निर्देश दिया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आप सभी नगर के प्रत्येक नालियों की सफाई कर मैलेथियान, ब्लीचिंग आदि दवाओं का छिड़काव कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बैठक में अवर अभियंता (सिविल) सीपी दूबे, सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी आदि मौजूद थे। उधर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी के चाची का निधन होने के बाद भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समीक्षा बैठक की। इसको लेकर पालिका कार्यालय सहित नगर में चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें