मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुुकानदार ने थाने में तहरीर दिया है। थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में शिवजी जयसवाल किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो दुुकान का ताला टूटा मिला। साथ ही दुकान से सामान गायब मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। संवाद