कोपागंज थाना से 20 मीटर दूरी पर दुकान के बाहर नमक की बोरिया भरकर ढकी टेंपो। संवाद
- फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
कोपागंज थाने से 20 मीटर की दूरी पर किराना दुकान के बाहर रखी नमक की 30 बोरियां शुक्रवार की सुबह चोरी हो गईं। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति टेंपो में बोरियां रखकर ले जाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पुराना कोपा निवासी अमित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी किराना की दुकान कोपागंज कस्बे में है। वह रोज की तरह दो जुलाई की रात दुकान बंद करके घर चले गए।
तीन जुलाई की सुबह करीब 4:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति आया और दुकान के बाहर रखी नमक की 30 बोरियां उठा ले गया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।