फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में चोर गिरोह का भंडाफोड़: चार गिरफ्तार, चोरी के एक लाख 40 हजार की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद

Sat, 08 Jul 2023 03:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर चोरों को बकवल मोड़ तथा कंधेेरी से पकड़ा। पुलिस ने चोरों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किया। चोरों ने जिले में हुई आठ चोरियों में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
मऊ में चोर गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सरायलंखसी पुलिस तथा स्वाट टीम को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर चोरों को बकवल मोड़ तथा कंधेेरी से पकड़ा। पुलिस ने चोरों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किया। चोरों ने जिले में हुई आठ चोरियों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया।पुलिस को मिली सफलता की जानकारी शनिवार को सरायलंखसी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दी नसीहत: 'दो माह में दुरुस्त कर लें गड़बड़ी, आपूर्ति में न हो परेशानी'

एएसपी ने बताया कि सरायलखंसी पुलिस और स्वाट टीम को बकवल मोड़ तथा कंधेेेरी के पास से चार शातिर चोरों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की दो टीमों ने इन दोनों जगहों से चार चोरों को पकड़ा।पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान आशीष दुबे पुत्र संकठा दुबे निवासी पड़ाव भोजपुर थाना मुगलसराय तथा कृष्णा पाण्डेय पुत्र संतोष पाण्डेय निवासी विवेकानन्द कालोनी लालपुर थाना कैन्ट जनपद वाराणसी, अनिल सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी छतरपुर थाना हलधरपुर और संदीप कुमार राजभर पुत्र शिवकुमार निवासी मीरपुर रहीमाबाद थाना मुहम्म्मदाबाद के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के दौरान चारों जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। जिले में आठ घटनाओं को उनके द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा इनके पास से बरामद एक लाख 40 हजार की नकदी के संबंध में बताया कि यह नकदी चोरी के आभूषणों को बेचकर मिली है। बताया कि यह सभी आभूषण कंधेरी निवासी संदीप कुमार राजभर देवांशी ज्वैलर्स कन्धेरी के यहा बेच देते है।बताया कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उन्होंने आपस में काम बांट रखा है। कोई दिन में जाकर गांव गांव रेकी करता है तो दूसरा फेरी का काम करता है।जिसके बाद मिली जानकारी पर वह घटना को अंजाम देता है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।

इन घटनाओं को चोरों ने दिया अंजाम
एसओ सरायलंखसी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पांच जगहों पर चोरी की है।इसमें थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर गांव, किन्नुपूर गांव, चांदमारी इमिलिया, परदहा तथा कंधेरी के पास एक घर से चोरी की घटना शामिल है। इसके अलावा कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुन्दवा तथा चेलारामपुरा में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं मधुबन क्षेत्र में भी जून माह में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गला देता है चोरी का आभूषण
पुलिस द्वारा आरोपी दुकानदार संदीप कुमार राजभर से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा घटना में आभूषणों को खरीदने की बात कही। बताया कि वह चोरी के आभूषणों को खरीदकर उसे गलाकर नया जेवरात तैयार कर ग्राहकों को बेच देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें