फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसी कोच से सूटकेस में रखकर लाते थे गांजा, करते थे सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात को रेलवे स्टेशन परिसर रामलीला मैदान से असम निवासी दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी के दौरान के दोनों के पास से करीब पैकेट में रखा 20.366 किलोग्राम गाजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ सीटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

दोनों की पहचान एनुद्दीन अली निवासी बिहापारा थाना तामूलपुर जिला बक्सा, असम और ममोनी बेगम निवासी उदयना थाना रंगिया जनपद कामरूप असम के रूप में हुई।
बताया कि दोनों महिला और पुरुष तस्कर सूटकेस में पैकेट में रखकर गांजा लाकर पूरे जनपद में सप्लाई करते थे। दोनाें तस्कर ट्रेन के एसी कोच में असम से गांजा लाते थे। इनसे जुड़े स्थानीय सिंडिकेट को भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में शंकर कुमार यादव, अनिल द्विवेदी, अंजली पांडेय, अमरेश आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें