फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के ससुर सहित 13 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर/मऊ। मुंबई से बीते नौ मई को लौटे 45 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री बढ़ गई, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को ससुराल पहुंचकर बीमार व्यक्ति के ससुराल वालों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान बीमार के ससुर सहित 13 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना प्रशासन की तरफ से चितबिसांव गांव में 42 लोगों को राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते 13 मई को रानीपुर ब्लॉक के चितबिसाव गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसके बाद चितबिसांव गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए गांव को सील कर दिया गया था। शनिवार को राजस्व विभाग द्वारा हॉटस्पॉट में 42 लोग जिनके पास किसी तरह की कोई पात्रता नहीं थी, उन्हें राशन तथा जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। वहीं कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति द्वारा ब्लाक क्षेत्र के हिरणपुर स्थित अपने ससुराल में जाने की बात बताई गई। जिस पर शनिवार को रानीपुर सामुदायिक केंद्र के प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक एक टीम हिरणपुर गांव पहुंची।
यहां युवक के ससुर सहित 13 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उन्हें 21 दिन तक होम क्वारंटीन के लिए कहा गया। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान सभी का तापमान सामान्य मिला है। इस दौरान सेक्टर प्रभारी रविकांत यादव, सचिव जय प्रकाश यादव, लेखपाल सौरभ पांडेय, स्वास्थ्य टीम में डॉ. सौरभ सिह, डॉ. अशोक भारती, रामसहाय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें