फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो हजार करोड़ का होगा निवेश, 13904 को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में इन्वेस्टर्स समीट 2023 को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्र? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जनपद स्तरीय निवेशक सम्मेलन 2023 में 112 इंटेंट के माध्यम से 2007.5 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ। निवेश के सभी प्रस्ताव धरातल पर उतरने के बाद 13,904 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सहायक उपायुक्त सगीर अहमद ने प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। जनपद में उद्यमियों के लिए विभागों में संचालित योजनाओं में निवेश के दौरान मिलने वाली प्रोत्साहन नीतियों से अवगत कराया। अधिकारियों ने अपने विभागों में संचालित योजनाओं एवं उन पर सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में उद्यमियों को जानकारी दी। उद्यमी भरत थरड ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। यहां विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाए। जरी उद्योग में आ रही समस्या का निराकरण किया जाए। सम्मेलन में दो हजार करोड़ के प्रस्ताव का स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने सरकार के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले दोगुने लक्ष्य का इंटेंट फाइल होने पर विकास में जिला प्रशासन की सक्रियता को सराहा। सम्मेलन में एमएसएमई के 34 प्रस्ताव एवं 210 करोड़ के निवेश तथा 4057 लोगों के रोजगार सृजन, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल के 10 प्रस्ताव जिसमें 81 करोड़ का निवेश एवं 610 रोजगार सृजन, हार्टिकल्चर के 10 प्रस्ताव जिसमें 145 करोड़ का निवेश एवं 1710 रोजगार का सृजन होगा। आयोजन में कुछ उद्यमियों ने जनपद में उद्योगों के विकास में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया। संचालन उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने किया।

नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में इन्वेस्टर्स समीट 2023 में मौजूद उद्यमी। संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें