फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा व सपा में होगी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। विकास खंड कोपागंज में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित ब्लॉक प्रमुख पद पर समाजवादी पार्टी और भाजपा में मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुख के लिए प्रत्याशी के लिए जय प्रकाश साहनी की घोषणा होते ही स्थिति स्पष्ट हो गई। वहीं ब्लॉक प्रमुख के दूसरे दावेदार राम करन चौहान को समाजवादी पार्टी पहले से ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा से इस पद के लिए शतरंज की बाजी बिछ गई है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लॉक प्रमुख पद पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। इस कब्जे को बरकरार रखने के लिए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु की पत्नी सुनीता यादव ग्राम सभा नौसेमर से तो उनके भाई वीरेंद्र यादव चिस्तीपुर से क्षेत्र पंचायत चुने गए हैं। ब्लॉक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण इन दोनों में से कोई एक ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए चुनाव लड़ना फिलहाल तय माना जा रहा था। लेकिन सपा ने रामकन चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया, जिससे चलते उनकी ब्लॉक प्रमुख पाने की मंशा धरी रह गयी।
राम करन चौहान क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए रात दिन एक किये हुए है। वहीं ब्लॉक प्रमुख के दूसरे दावेदार भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश निषाद ग्राम सभा बीबीपुर से क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीतकर भी खुलकर सामने आ चुके है और समाजवादी पार्टी को अपनी सीट बचाने की चुनौती दे रहे है। जहां रामकरन चौहान काछीकला से दो बार प्रधान भी रह चुके है और वही जय प्रकाश निषाद पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर विजयी हुए है। दोनों प्रत्याशियों ने तीन तीन सेटों में नामांकन पत्र खरीद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें