फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने आए मेहमानों से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, मनबढ़ों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में मंगलवार को एक व्यक्ति के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही महिला मेहमान से गांव के छह मनबढ़ों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। मेहमान से गलत हरकत की सूचना मिलने पर पहुंचे दो लोगों से मनबढ़ों ने मारपीट कर दी। घटना को लेकर एक घायल युवक ने मनबढ़ों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में मधुबन थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद निवासी राकेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को उसकी बहन की शादी थी।इसमें शामिल होने के लिए उसके यहां एक महिला मेहमान आ रही थी। जिससे गांव के मुख्य मार्ग के पास छह मनबढ़ों ने रोककर उसके गले का सोने का चेन छीनने के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। मेहमान के साथ गलत हरकत की सूचना मिलने पर राकेश अपने परिवार के दूसरे सदस्य राजू गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। यहां मनबढ़ों ने इन दोनों के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।पीड़ित राकेश गुप्ता ने मनबढ़ों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें