फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गन्ना तौलने को लेकर चीनी मिल प्रशासन और किसानों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार की रात गन्ना तौल को लेकर किसानों और चीनी मिल प्रशासन के बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

चीनी मिल का आरोप है कि किसान गंदा गन्ना तौल कराने का दबाव बना रहे थे। वहीं किसानों ने चिह्नित लोगों का गन्ना तौलने और उनका गन्ना फेल करने का आरोप लगाया।
शुक्रवार की रात दुबारी से गन्ना लेकर आए किसान रामविलास यादव और देवारा के किसान अशोक कुमार आदि ने बताया कि तौल केंद्र पर अलग अलग तरह से फेल करके गन्ना लेने से मना कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि समय से बर्ची नहीं मिलने और दुबारी का तौल सेंटर बंद होने से उन्हें 35 किमी दूर मिल पर गन्ना लाना पड़ रहा है, जिसके चलते देरी हो रही है। लेकिन फिर भी यहां उनका गन्ना नहीं लिया जा रहा है।
मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार की रात कुछ किसान जबरदस्ती जड़ वाला गन्ना तौलने का दबाव बना रहे थे। उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। अंत में पुलिस को बुलाना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें