फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार मतदान करने वालों में रहा भारी उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह रहा। उनका कहना था कि ग्राम पंचायत चुनाव में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका में मतदान कर उन्हें बेहद खुशी हुई है। पहली बार मतदान करने वाले पीपरसाथ निवासी धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम बार मतदान करने पर गौरव की अनुभूति हो रही है। मताधिकार का इस्तेमाल कर बहुत खुशी हो रही है। आत्मप्रकाश पांडेय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान कर रहे हैं। गांव में विकास के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए मतदान किया है। कृष्ण कुमार पांडेय ने भी मतदान कर उत्साहित नजर आए। रतनपुरा निवासी अमित कुमार ने कहा कि पहली बार मतदान कर उन्हें खुशी हो रही है। रतनपुरा निवासी शुभम एवं मोनू ग्राम पंचायत चुनाव में पहली बार वोट देकर वे उत्साहित हैं। बड़रांव ब्लाक के सरवहद बिरैचा गांव निवासी शुभम गुप्ता ने कहा कि पहली बार वोट देने से खुशी हो रही है। पवनी गांव निवासी दुर्गा पांडेय ने कहा कि गांव की सरकार बनाने के लिए पहली बार मतदान किया है। मृत्युंजय पांडेय, दुबारी निवासी प्रगति सिंह, रसूलपुर गौतम निवासी अंश प्रताप ने कहा कि पहली बार वोट देकर बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें