मऊ। पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर घोसी ब्लाक के लाखीपुर गांव के बूथ पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हुआ। शाम सवा छह बजे दो प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से ईंट पत्थर चलाए गए। एक प्रत्याशी का आरोप था कि एक दबंग बाहरी लोगों को गांव का मतदाता बताकर बूथों पर लाइन में लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांज कर पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। पुलिस यहां से राहुल राजभर नामक युवक को हिरासत में लिया है। बढ़ुआगोदाम : परदहां ब्लाक के इंदलपुर, सरवां, डुमरांव गांव में मतदान के दौरान प्रत्याशियों के बीच कई बार झड़प हुई। ताजोपुर गांव के गोहटा मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने झगड़ रहे लोगों को हटाया। अमिला : बड़राव ब्लॉक के खिजीरपुर बूथ नम्बर 127 पर वार्ड संख्या 8 के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर उपजे विवाद को लेकर लोगों ने आपत्ति की। इस विवाद में वोटर लिस्ट भी फाड़ दी गई। लगभग आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। इसके बाद पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। इसके साथ ही 8 नम्बर वार्ड के मतदाताओं को बूथ संख्या 125,26 माधोपुर के प्राथमिक विद्यालय पर संबद्ध कर दिया गया था। इससे कुछ देर तक मतदान बाधित हुआ। बाद में जानकारी होने पर मतदाताओं ने वहां जाकर वोट दिया। घोसी : जमालपुर विक्कमपुर में कम उम्र के मतदाताओं को आधार कार्ड में परिवर्तन का आरोप लगा कर जमानत अब्बास ऊर्फ भोलू को कोतवाली पुलिस थाने लाकर बैठाये रही । वहीं गौरीडीह के पूर्व ग्राम प्रधान धर्मदेव चौहान को भीड़ जुटाने के आरोप मे थाने लाकर बैठा दिया। इन्हें बाद में छोड़ दिया गया। कोपागंज ब्लॉक के कुतुबपुर में फर्जी मतदान को लेकर दो उम्मीदवारों के बीच विवाद हो गया। घोसी में अहमदपुर असना में हल्की सी कहा सुनी हुई । लाखीपुर में भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठियाँ भांजी। मखदुमपुर में वैलेट पेपर को लेकर रमेश पाण्डेय के विरोध पर शोर शराबा हुआ। रतनपुरा संवाद न्यूज के अनुसार ब्लॉक के पिडोंहरी ग्राम पंचायत में पर्जी वोटिंग को प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट हो गई जिसमें पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।