फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सख्त हुआ वनवे का नियम

विज्ञापन
खबर का असर:रोडवेज स्थित बैरिकेटिंग से रेलवे की तरफ रूट डायवर्जन को लेकर सख्त दिखे पुलिस कर्मी - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहर में एक बार फिर वनवे का नियम सख्त हो गया है। इसका पालन कराने के लिए यातायात पुलिस ने फिर कड़ा रुख अख्तियार किया। ऐसे में अब नागरिकों को एक बार फिर जाम से राहत मिलने लगेगी। नगरवासियों को जाम की समस्या को देखते हुए आजमगढ़-बालनिकेतन मार्ग को वनवे करते हुए बाल निकेतन की तरफ से आने वाले चार तथा तीन पहिया वाहनों को रोडवेज से टर्न कर रेलवे स्टेशन रोड होते हुए मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे से आजमगढ़ मोड़ तक कर दिया गया था। जबकि आजमगढ़ मोड़ से तीन तथा चार पहिया वाहन बाल निकेतन निकाले जाते थे। इस नियम का बकायदा एक माह तक सख्ती से पालन भी हुआ। ऐसे में जाम का सबब बनने वाले इस मार्ग पर जाम की समस्या काफी हद तक कम हो गई थी, लेकिन यह व्यवस्था भी दूसरी व्यवस्थाओं की तरह अस्थाई साबित हुई। एक माह बाद से इसका पालन स्वत: खत्म होने लगा था। अमर उजाला ने बुधवार को ‘सिर्फ कहने के लिए वनवे व्यवस्था’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया तो यातायात पुलिस अचानक सक्रिय हो उठी। सुबह से ही वह वनवे व्यवस्था को सक्रियता से पालन करने के लिए जुट गई। इस दौरान बाल निकेतन की तरफ से आने वाले चार व तीन पहिया वाहन को यातायात पुलिस ने निर्धारित रूट से भेजा। इससे रोडवेज से लेकर आजमगढ़ मोड तक बाजार में जाम की समस्या अन्य की दिनों की अपेक्षा बेहतर दिखी। लोगों ने इस व्यवस्था पर संतुष्टि जताई और यातायात पुलिस से अपेक्षा की कि वह इस व्यवस्था को अब खराब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें