फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बंद पड़े मकान में चोरी, पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली के थानीदास मोड़ के पास शनिवार की देर रात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। दरवाजे के ऊपर लगे ग्रिल को तोड़कर चोरों ने घर में रखा सामान चोरी कर लिया। दीपावली पर्व पर रविवार को घर आए मकान मालिक को चोरी की घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पतजीवा निवासी खुशबू उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। थानीदास मोड़ के पास खुशबू का मकान है, लेकिन मकान में कोई नहीं रहता है। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने आसानी से घर में रखे सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें