फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों से नगदी सहित लाखों की चोरी

Wed, 23 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार को चोरों ने दो गांवों में धावा बोला। पिपरीडीह बाजार और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव से नगदी सहित लाखों की चोरी हुई। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



सरसेना संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव निवासी ऋषिकेश चौबे पुत्र चंद्रबली चौबे अपना पुराना मकान बनवा रहे हैं। एक कमरे में घर का सारा सामान रखकर उनका परिवार बाहर सो रहा था।


सोमवार की रात चोर छत के रास्ते घुसकर कमरे में चले गए। इस दौरान दो अटैचियों में रखे लगभग दो लाख का जेवरात एवं अन्य सामान उठा ले गए। सुबह खाली अटैची घर से कुछ दूरी पर खाली मिली।
विज्ञापन



 पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार पिपरीडीह बाजार में सोमवार की रात चोर शारदानंद मोदनवाल पुत्र श्रीकिशुन मोदनवाल के घर से 80 हजार रुपये नगद एवं सोने, चांदी के सामान चुरा ले गए। पूरा परिवार छत के दूसरे तल पर बने कमरों में सोया था। घटना की जानकारी सुबह हुई तो परिवार के सदस्य अवाक रह गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें