फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से जूझ रहे हैं देश के नौजवान : दूधनाथ

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मासिक बैठक को संबो​​धित करते जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव।  - फोटो : भाजपा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। दो घंटे चली बैठक में देश में बेरोजगारी, महंगाई मुद्दों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि पूर्वांचल समाजवादी पार्टी का गढ़ है और समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में 2027 में कोई सीट हारना नहीं चाहती है। इसके लिए अभी से जी तोड़ मेहनत करना है।
इसके लिए पार्टी के विधायक सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकती है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार के आगोश में समा चुका है। हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती की बाढ़ आ गई है। बैठक के अंत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नामित किए गए प्रदेश सचिव शम्स तबरेज और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तैयब पालकी, शंभू सोनकर का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
समाजवादी पार्टी के ज़िला सचिव लालधर यादव के बड़े भाई और टेसूपार के बूथ अध्यक्ष के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव, जिला महासचिव कुद्दूश अंसारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें