फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दरवाजा तोड़कर घर में घुसे युवक, तमंचे से की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोहड़ निवासी राकेश कुमार सिंह की तहरीर पर घर में घुसकर तमंचे से फायरिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम बृजेश, मंयक, शुभम समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस पहुंची तो कारतूस का खोखा घर के बाहर पड़ा था।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, राकेश कुमार सिंह बीते सात अप्रैल की रात 8:40 बजे अपनी पत्नी के साथ घर के अंदर बैठे थे। तभी दरवाजा तोड़ने और तमंचे से फायरिंग की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो घर के बाहर 10 से 12 युवक गाली देते हुए तमंचे से फायरिंग कर रहे थे। जान बचाकर अंदर भागे तो कुछ लोगों ने अंदर तक उनका पीछा किया। एक कमरे में पत्नी के साथ खुद को बंद कर लिया।
विज्ञापन

किसी तरह छत पर चढ़कर देखा तो कोतवाली क्षेत्र के उम्मरपुर निवासी बृजेश यादव बाहुबली, रामपुर चक जगरनाथ खजुरही निवासी मंयक सिंह, बोझी के खाले का पुरा निवासी शुभम यादव, मुहम्मदपुर निवासी ओम सिंह के साथ कुछ अज्ञात लोग बाहर खड़ी उनकी दो बाइक और कुर्सियां तोड़ रहे थे। जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित और ग्रामीणों का बयान दर्ज किया गया।
दरवाजे पर कारतूस का खोखा, टूटी हुई बाइक और टूटा हुआ दरवाजा हमले के सबूत थे। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें