फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महाराजा सुहेलदेव के विचारों को युवा अपने जीवन में करके आत्मसात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के जीवन नाम छात्रावास के मैदान पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय राजभर संघ के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर विद्यासागर उपाध्याय विशेषज्ञ भारतीय दर्शन और विशिष्ट अतिथि भगवान राजभर सांसद सलेमपुर, ज्वाला राजभर युवा उद्यमी वाराणसी एवं विजय कुमार राजभर पूर्व विधायक घोसी रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में उतरने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन संघर्षों से भरा था। उनके संघर्षों को युवा अगर अपने जीवन में आत्मसात करें और अनुसरण करें तो आने वाली पीढ़ी भी महाराजा सुहेलदेव के विचारों से प्रेरणा लेती रहेगी। घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि जब तक जीवन है तब तक महाराजा सुहेलदेव के जीवन से प्रेरणा लेकर राजभर समाज सहित देश की जनता के लिए संघर्षशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें