फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाना के बाजार में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। इसमें कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रानीपुर गांव निवासी छात्रा दिव्यज्योति भारती (16) पुत्री राजू कुमार भारती साइकिल से बुधवार की शाम कोचिंग पढ़ने जा रही थी। अभी वह रानीपुर बाजार में तिराहे पर पहुंची थी कि चिरैयाकोट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सहित चालक को पकड़कर थाने ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें