फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना  क्षेत्र के गोकुलपुरा के ग्राम प्रधान अभय कुमार मौर्या और जनता पीजी कालेज के छात्रनेता राजन सिंह को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। बुधवार को प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान और छात्रनेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पकड़ा गया युवक आशीष तिवारी रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा में अपनी बुआ के यहां रहता है। उसने मोबाइल से ग्राम प्रधान अभय कुमार मौर्या और छात्रनेता राजन सिंह से रंगदारी मांगी नहीं देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही छात्रनेता को अध्यक्ष पद का चुनाव में न पड़ने को कहा।

वहीं ग्राम प्रधान को कई बार धमकी भरे मैसेज भी किए। इसके बाद छात्रनेता और ग्रामप्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस तहकीकात में पता चला कि जिस मोबाइल से यह धमकी और एसएमएस भेजा गया है वह आशीष तिवारी पुत्र ओंकासर तिवासी निवासी डंगौली थाना मुहम्मदाबाद गोहना के नाम से लिया गया है। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और रानीपुर थाना के एसएसआई विश्वजीत सिंह ने धमकी देने वाले युवक को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें