फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Tue, 13 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा खुर्द गांव में रविवार की रात रोहित यादव (20) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रोहित के भाई ने पंचायत चुनाव प्रचार को लेकर हुए विवाद में गांव के ग्राम प्रधान सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



तहरीर के मुताबिक रविवार की रात हलधरपुर क्षेत्र के पहसा गांव निवासी पालीटेक्निक का छात्र रोहित यादव अपने कुछ साथियों के साथ एक प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए गया था। इसी दौरान चोरपा खुर्द गांव में प्रचार को लेकर ही उसका गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया।


 इसी बीच ग्राम प्रधान के दरवाजे पर रोहित की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। हालांकि आरोपियों का कहना है कि युवक गांव में चोरी की मंशा से घुसा था।


 रात में संदिग्ध रूप से दिखाई पड़ने पर लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। यह भी चर्चा है कि युवक का गांव की किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में वह युवती से मिलने गया था। वहां उसे कुछ लोगों ने देख लिया और पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



युवक के भाई राहुल यादव ने ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र, रमेश, रामप्रवेश, विपुल सिंह, रणजीत सिंह, रामसरीख, विनय प्रताप, जीऊत, रमेश, संजय, संतीश सिंह, रामबदन और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि वादी की तहरीर पर 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हत्यारोपी विपुल सिंह, ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र, विजय प्रताप, जीऊत एवं रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें