फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सरयू में युवक ने लगाई छलांग, खोजबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर स्थित छोटी सरयू नदी की पुलिया से एक युवक ने छलांग लगा दी और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने भी नदी में छलांग लगाई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखारों के माध्यम से उसकी खोजबीन में जुटी है। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोपागंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा निवासी (27) अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल गनी अपने साथियों के साथ चिश्तीपुर स्थित छोटी सरयू के पुल पर गया था। लोगों का कहना है कि उसने नहाने के लिए नदी में छलांग लगाई थी। नदी में उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों से उसकी तलाश करा रही है। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में एसओ कोपागंज अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नदी में दो किलोमीटर दूर तक उसकी तलाश की गई है। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें