फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, साले के साथ दोहरीघाट घूमने आया था

Fri, 30 Apr 2021 06:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

मऊ के दोहरीघाट कस्बे में ससुराल आए युवक की शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक देवरिया जिले के रुद्रपुर बरहज मोड़ का निवासी था। देवरिया जिले के रुद्रपुर बरहज मोड़ निवासी युवक सतीश चंद अपनी ससुराल  बड़हलगंज आया था। वहां से अपने साले के साथ घूमने के लिए दोहरीघाट आया था। 

विज्ञापन

यहां सरयू नदी के जानकीघाट पर सतीश अपने साले के साथ नहाने लगा। घाट क्षतिग्रस्त होने के कारण नहाते समय सतीश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख उसके साले ने शोर मचाया। लोग मौके पर पहुंचे और सतीशचंद को पानी से निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की सूचना से उसके ससुराल और घर दोनों जगह कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें