फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को ट्रेन में से फेंकने वाला बंदी

Fri, 14 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिगढ़ और खुरहट रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में छेड़खानी करने के बाद महिला को नीचे फेंकने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान थानाध्यक्ष जीआरपी ने इसका खुलासा शुक्रवार को बाकायदे प्रेसवार्ता करके किया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीआरपी सुधीर सिंह ने बताया कि बीते 17 और 18 सितंबर की रात पलिगढ़ हाल्ट और खुरहट रेलवे स्टेशन के बीच तीन लोगों ने चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी किया। साथ ही उसके विरोध करने पर उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। गंभीररुप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले की रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई। जांच पड़ताल और मुखबिरों की सहायता से आरोपी को पता चला। इस दौरान दो आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार की थी। फरार चल रहें मोती मौर्य को शुक्रवार की दोपहर घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर चट्टी से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष की मानें तो पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू राम पुत्र बाबूराम और विपिन शर्मा पुत्र भानू शर्मा गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव के निवासी थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को गिरफ्तार तीसरा आरोपी मोती मौर्या पुत्र सुरेश मौर्या गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाने का रहने वाला है। प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि पप्पू, विपिन और मोती ने मिलकर ट्रेन में महिला से छेड़खानी किया और उसके बाद विरोध करने पर उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। जिसके बाद महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें