फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाई स्कूल के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर माध्यमिक स्तरीय तहसील प्रतियोगिता में कबड्डी में जूनियर हाई स्कूल का प्रथम स्थान आने पर खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। तहसील क्षेत्र के एमएम पब्लिक स्कूल पर माध्यमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया था। इसमें जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल मधुबन के छात्रों ने जनता इंटर कॉलेज की टीम को पराजित किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने टीम के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल से शरीर के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि जूनियर हाई स्कूल मधुबन के छात्र शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ खेलों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विद्यालय के बच्चों ने ब्लॉक का स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भी ब्लॉक में टॉप करने के साथ तीन बच्चों का जिला स्तर पर चयन शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है। कहा कि नगर पंचायत का यह विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहा है। इस मौके पर प्रदेश कबड्डी चैंपियन दीपक सिंह, प्रधानाध्यापक अनवारूल हक, खेल शिक्षक वकील सिंह, मंगल राम, संजय सिंह सत्य प्रकाश यादव सुमन देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें