शैक्षिक सत्र 2025-26 में पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 में विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने के लिए एक जुलाई 2025 से तथा दशमोत्तर संस्थाओं के लिए 7 जुलाई 2025 से वेबसाइट खुलेगी। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने दी। बताया कि निर्धारित अवधि में सभी शिक्षण संस्थाएं अपना छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस अपडेट कर लें। कक्षा 9-10, कक्षा 11-12वीं में अध्ययनरत सभी वर्गों के छात्र छात्राएं दो जुलाई से 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते है।