फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मौसम का बदल रहा मिजाज, दो-तीन दिन में बारिश के आसार

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बदला मौसम:आसमान में छाए रहे बादल।संवाद
विज्ञापन
जनपद में सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह के समय घनी धुंध छाई हुई थी। नमी से भरी पूरवा हवाओं और हवा में धूल के कणों के फंसने के कारण यह स्थिति बन रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 15 और 16 मार्च को पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण धुंध बढ़ गई है, जो रबी फसलों (खासकर गेहूं) के लिए हानिकारक हो सकती है।
बीते पांच दिनों की तुलना में बृहस्पतिवार को मौसम साफ था। सुबह छह बजकर आठ मिनट पर सूर्योदय हुआ और शाम छह बजकर तीन मिनट पर सूर्यास्त हुआ। पूरे दिन सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम के इस मिजाज ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बारिश होने से सरसों में माहू रोग और दलहन में फली छेदन रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। एक बार रोग लगने के बाद फसल खराब हो जाती है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें