घोसी चीनी मिल का निरीक्षण करते एसडीएम अशोक कुमार सिंह।संवाद
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बे से होकर गुजरी सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने का क्रम जारी रहने से लोगो ने राहत की सांस ली है, लेकिन खतरा बरकरार है। 24 घंटे में नदी जलस्तर 18 सेमी घटाव दर्ज किया गया। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार घटाव होने से लोगों को कटान की चिंता सताने लगी है।
नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो रविवार को गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर 69.40 मीटर रहा। शनिवार को नदी का जलस्तर 69.58 मीटर रिकार्ड किया गया था। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 से 50 सेमी नीचे बह रही थी। नदी की लहरे भारतमाता मंदिर की दीवार से टकरा रही थी, इससे मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, जानकी घाट, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का स्थान, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।