।युवक बाइक से कोपागंज से देर शाम अपने घर लौट रहा था। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हैबतपुर ताल खदरा निवासी नरेंद्र यादव पुत्र पुनवासी यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी रामपुर क्षेत्र के हैबतपुर ताल खदरा निवासी नरेंद्र सोमवार को किसी कार्य से कोपागंज गया था। देर शाम वह वहां से कसारा होते हुए मधुबन की तरफ आ रहा था। मंगलवार की सुबह नरेंद्र मधुबन शहीद मार्ग पर चक्कबोझ के निकट सड़क के किनारे मृत पड़ा था।
इसकी जानकारी सुबह हुई जब स्थानीय लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाईल से नम्बर लेकर ट्रेस किया तो उसकी पहचान हुई। उसकी बाइक में पीछे से धक्का लगने के कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।