फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूपी बोर्ड अंग्रेजी माध्यम में भी उपलब्ध कराएगा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सस्ते दर पर एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2027-28 से विद्यार्थियों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के विभिन्न विषयों की एनसीईआरटी और परिषद की तरफ से विकसित पाठ्यपुस्तकें हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में भी उपलब्ध होंगी।
जिले में 505 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। विभाग की तरफ से यूपी बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को सस्ती दर पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2027-28 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के विभिन्न विषयों की एनसीईआरटी और परिषद द्वारा विकसित पाठ्यपुस्तकें हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
हाईस्कूल (कक्षा 9 व 10) के अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 11 व 12) के अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित सहित कुल 36 विषयों की 70 एनसीईआरटी आधारित और 12 परिषद विकसित पुस्तकें विद्यालयों में उपलब्ध कराई जाएंगी।
अब तक परिषद की पुस्तकें मुख्य रूप से हिंदी माध्यम में ही मुद्रित होती थीं, जिसके कारण अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री के लिए बाजार से महंगी पुस्तकें खरीदनी पड़ती थीं।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें सस्ती दरों पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध होंगी। पुस्तक विक्रेताओं और संस्थाओं को परिषद की ओर से निर्धारित शर्तों और नियमों के तहत डीलरशिप प्रदान की जाएगी।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2027-28 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के विभिन्न विषयों की एनसीईआरटी और परिषद द्वारा विकसित पाठ्यपुस्तकें हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम में भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें