फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बरसात से किसान हुए चिंतित

Mon, 06 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के विभिन्न इलाकों में रविवार की अपराह्न बाद हल्की बरसात ने किसानों की मुश्किलों में और इजाफा कर दिया। परेशान किसान चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कटाई के बाद फसल खेतों में पड़ी है। अधिकतर जगहों पर फसल की नमी के कारण मड़ाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



जिले में गेहूं की खेती व्यापक पैमाने पर की जाती है। शनिवार से मौसम में एक बार फिर आए बदलाव से खेती किसानी पर संकट गहराने लगा है। दो बार हुई बेमौसम बारिश से रबी की फसल तथा आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा।


रविवार के दिन हल्की बारिश होती रही। कटाई बाधित होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखी। मौसम विशेषज्ञ सोमवार तक बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।


उधर, बारिश होने के चलते लोग सड़क के इधर उधर खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार सुबह से हो रही बरसात से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। कटाई बंद होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन



इस संबंध में किसान जयनाथ शर्मा, श्रीकांत सिंह, जनार्दन मौर्य, रामायन सिंह का कहना है कि मौसम में जिस प्रकार से आए दिन बदलाव हो रहा है ऐसे में तो फसल खेत से घर आना मुश्किल ही लग रही है। यही हाल रहा तो लागत भी निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें