फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंडरपास में भरा रहता है 2 फीट पानी, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के गंजख्वाजा नेशनल हाईवे से होकर कुछमन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर अंडर पास बना है। गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन के समीप अंडर पास में हमेशा दो फीट पानी जमा रहता है। रोजाना 50 हजार लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। आवागमन करते समय राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंजख्वाजा, बसनी, रामपुर, बसरतिया, कोरी, चंदौली खुर्द, सदलपुरा, डेवढिल सहित एक दर्जन गांवों सहित कुछमन रेलवे स्टेशन को गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन और नेशनल हाईवे से जोड़ने के उद्देश्य से फ्रेंड कॉरिडोर रेलवे लाइन परियोजना के तहत गंजख्वाजा के समीप अंडरपास का निर्माण कराया गया। इसमें पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इसके साथ ही इसमें लाइट की व्यवस्था नहीं होने से यहां परेशानी और बढ़ जाती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की गई। शिकायत पर रेलवे की ओर से कभी कभार पंप सेट से पानी निकाला गया। बाद में फिर वही हाल हो जाता है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

वर्जन-
अंडरपास में लाइट नहीं रहने और पानी भरे रहने के कारण हम लोगों को आवागमन करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। कई बार तो पानी में गिरने से लोग चोटिल भी हो जा रहे हैं।-केदार यादव, बसनी
विज्ञापन


गया रेलवे लाइन पर बने अंडरपास से सुविधा के बजाय जानलेवा साबित होने लगा है। अंधेरा के साथ-साथ पानी जमा होना भ्रष्टाचार को उजागर करता है। जबकि इंजीनियर के हिसाब से इसमें पानी जमा होना ही नहीं चाहिए था।- अमित यादव, आलमपुर


अंडरपास में पानी जमा होना क्षेत्र की जनता के लिए परेशानी का शबब बना हुआ है। जबकि यह मुख्य मार्ग होने के कारण 50 हजार की आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है।- पप्पू सिंह, अलीनगर


नेशनल हाईवे और गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन कुछमन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है, लेकिन इसके अंडरपास में हमेशा पानी जमा होना महिलाओं, छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है।- रामलाल, मुस्तफापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें