फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने टकराए ट्रक एक चालक की जान गई

Wed, 10 Jun 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 मऊ दोहरीघाट मार्ग पर मंगलवार की रात दो ट्रकों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला के पास थानीदास मोड़ पर हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को देर रात करीब एक बजे एक ट्रक दोहरीघाट की ओर से मऊ आ रहा था जबकि दूसरा ट्रक मऊ से दोहरीघाट की ओर जा रहा था। थानीदास मोड़ के पास एकदूसरे को साइड देने के चक्कर में दोनों संतुलन खो बैठे और आपस में ही भिड़ गए। इस टक्कर में जोरदार धमाके के साथ ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में मऊ से देेहरीघाट जा रहे ट्रक के चालक नाथू यादव (48) की मौत हो गई। गाजीपुर जिले के बिहरा निवासी नाथू यादव ट्रक का मालिक भी था।
देर रात को घटित इस घटना की जानकारी घोसी पुलिस को राहगीरों द्वारा कुछ देर पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जब कि दूसरे ट्रक के घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। नेशनल हाईवे 29 पर हुए इस दुर्घटना के बाद कुछ देर तक आवागमन ठप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें