फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी अर्थव्यवस्था के लिए की गई नोटबंदी

Thu, 12 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
राजस्थान भवन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेंद्रनाथ पांडेय।
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि देश में पारदर्शी अर्थव्यवस्था हो, इसी के लिए नोटबंदी लागू की गई। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर व्यापारियों के हितों को ध्यान में रख कर काम करेंगे। व्यापारी आयोग बनाकर उनकी छोटी से छोटी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वह राजस्थान भवन में भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के बाद अन्य पार्टियों की सरकारें रही हैं लेकिन इन्होंने विकास पर कम ध्यान    दिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में व्यापारियों का पलायन बहुत तेजी से हुआ है। अपराध उद्योग का रूप ले चुका  है। उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनबीम स्कूल की छात्राओं ने मुख्य अतिथि डा. महेंद्र नाथ पांडेय  एवं विशिष्ठ अतिथि विनीत शारदा अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा  गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री चिरंजीवी चौरसिया, विनोद अग्रवाल, हौसला प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना दुबे, अमरनाथ दुबे, विजय  नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें