फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेलर पेड़ से टकराया, दो घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के भादसा मानोपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात करीब दस बजे ट्रेलर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद बीच सड़क पर खराब हो गया। इससे कोपागंज घोसी मार्ग दो घंटों तक बाधित रहा। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के भादसा मानोपुर में बुधवार की शाम दस बजे घोसी की तरफ से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। ट्रेलर के पेड़ से टकराने पर मार्ग अवरुद्ध हो गया। देखते देखते सड़क के दोनों तरफ एक किमी लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलने पर 20 मिनट बाद पहुंची कोपागंज पुलिस ने बुलडोजर के सहारे किसी तरह टेलर को किनारे करवाया। इस दौरान ट्रेलर में फंसे खलासी को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर से काटकर निकाला गया। हादसे में चालक सुरेश और खलासी भोला निवासी चुनार, मिर्जापुर घायल हो गए।जिनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें