मऊ। जनपद की एसओजी, सर्विलांस टीम और सरायलखंसी थाने की पुलिस ने हाइवे पर ब्रह्मस्थान के पास एक मुठभेड़ में जनपद के टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर को उसके पांच साथियों के साथ दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से एक व्यक्ति को ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव न लड़ने की धमकी देने वाले मोबाइल सहित नौ अन्य मोबाइल ,एक रिवाल्वर, दो तमंचे, कारतूस, स्कार्पियो कार, एक लाख नौ हजार 580 रुपये बरामद किया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस टीम और सरायलखंसी थाने की पुलिस सोमवार की देर शाम को चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना कि ब्रह्मस्थान के पास स्कार्पियो नंबर यूपी 54 वाई 7722 पर चार पांच बदमाश जिनके पास अवैध असलहे हैं, कहीं पर अपराध करने की फिराक में हैं।
इस सूचना पर वहां पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देखकर बदमाश सिकठिया की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आगे से रास्ता बंद होने पर पुलिस टीम पर फायर करते हुये बदमाश मुड़कर बायें की तरफ भागना चाहे। इसी दौरान मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुये पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी और स्कार्पियो की तलाशी में उनके कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर, दो तमंचे, कारतूस, एक लाख 9,580 रुपये व 9 मोबाईल फोन बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ के दौरान बदमाश सुधीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अशोक कुमार निवासी मंसडी थाना रानीपुर को ब्लाक प्रमुख चुनाव न लड़ने को लेकर इसी मोबाईल फोन से धमकी दिये थे। एसपी ने बताया कि 19 मई को अशोक कुमार ने थाना सरायलखंसी पर ब्लाक प्रमुख चुनाव को न लड़ने तथा लड़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने के बाबत सुधीर सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश कर रही थी।
एसपी ने बताया कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें में गठित की गयी थी। पुलिस के अनुसार सुधीर सिंह टापटेन हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार सुधीर सिंह कैथौली निवासी रमेश सिंह उर्फ काका का बेटा है। उसके साथ कृष्णपाल सिंह पुत्र रामसिंगार सिंह निवासी खिरिया थाना रानीपुर राहुल पांडेय पुत्र शंकर पांडेय निवासी खैरटिया थाना ओवरा जनपद सोनभद्र, राजीव कुमार सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह निवासी बकवल थाना सरायलखंसी तथा भैरव सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी पहसा थाना हलधरपुर हैं।
सुधीर सिंह का अपराधिक इतिहास:
मऊ। सुधीर सिंह के विरुद्ध 2013 में सरायलखंसी थाने में बलवा, साजिश और हत्या का मुकदमा, 2013 में ही आयुद्ध अधिनियम, 2014 में गैंगे्टर एक्ट 2014 में यूपी गुण्डा एक्ट 2017 में हत्या का प्रयास और साजिश,2017 में शहर कोतवाली में साजिश तथा 2021 में सरायलखंसी थाने में एससीएसटी एक्ट के तहत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
कृष्णपाल सिंह तथा राहुल का अपराधिक इतिहास
कृष्णपाल सिंह के विरुद्ध 2018 में रानीपुर थाने में मारपीट ,2019 में हत्या 2019 गैंगे्स्टर एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राहुल पांडेय के खिलफ सोनभद्र जिले के ओबरा थाने में 2014 में तीन मुकदमे तथा ओवरा में 2020 में एक मुकदमा दर्ज है।