फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इटौरा डोरीपुर में बन रहा तीसरा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

विज्ञापन
घोसी ब्लॉक के इटौरा डोरीपुर में बन रहा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट। संवाद
विज्ञापन
घोसी ब्लॉक के इटौरा डोरीपुर में जिले का तीसरा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बन रहा है। तीन माह पहले इसके लिए 16 लाख रुपये खर्च करने की अनुमती मिली थी। 50 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


पहला प्लांट वर्ष 2023 में रानीपुर ब्लॉक के रामवन काझा और दूसरा उसी साल फतहपुर मंडाव ब्लॉक के सीधा अहिलासपुर में बना था। नए प्लांट में इन दोनों से अलग मशीनें लगेंगी, जिससे प्लास्टिक के और छोटे दाने बनाए जा सके।
यह प्लांट प्लास्टिक को छांटकर, धोकर, काटकर और पिघलाकर रिसाइकिल करता है, जिससे नई प्लास्टिक वस्तुओं का उत्पादन होता है और पर्यावरण की रक्षा होती है।
लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुरानी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में पंचायती राज विभाग द्वारा रिसाइकल प्लास्टिक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

एक विभाग दूसरे विभाग से उपयोगी प्लास्टिक खरीदकर ग्राम पंचायतों की कमाई बढ़ाने में मदद करेगा। पहले से बने दो प्लांट पर लगी मशीनें रिसाइकल के बाद 10 एमएम साइज का दाना कटती हैं, जो सड़क निर्माण में उपयोगी नहीं माना जाता है।
डामर में मिलने के लिए लोक निर्माण विभाग को 0.2 से 0.6 एमएम छोटी प्लास्टिक की कटिंग चाहिए। बीते साल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 34 किमी लंबी 6 सड़कों की मरम्मत में 40 टन प्लास्टिक का दाना चाहिए था। दो यूनिटों पर बने दाने का सैंपल फेल होने के चलते आगरा से 40 टन प्लास्टिक का दाना मंगाया गया था।





तीसरे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट निर्माण के लिए 16 लाख रुपये बजट स्वीकृत हुआ है। 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। नए प्लांट पर लगने वाली मशीन में दोनों से अलग कटर लगाए जाएंगे, ताकि जरूरत के अनुसार प्लास्टिक का दाना मिल सके।
विज्ञापन


- किरण वर्मा, सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें