फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उचक्कों ने बैंक के बाहर खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर उड़ा दिए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय कस्बा स्थित एक बैंक के बाहर से मसाला कारोबारी की बाइक की डिकी तोड़कर उचक्कों ने नकदी पार कर दी। पीडि़त ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है । पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी सोनू पुत्र रामसेवक ने बताया कि वह सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में किराना की दुकान चलाता है। मसाला कारोबारी भी है। बताया कि सोमवार को वह सात लाख रुपये अपनी बाइक की डिकी में रखकर मधुबन कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने के लिए पहुंचा था। बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गया। बैंक कर्मी ने पैन कार्ड लाने के लिए कहा। इसके बाद वह बाइक की डिकी से कागजात लेने गया। वापस बैंक में जाकर फार्म भरकर वापस बाइक के पास पहुंचा तो डिकी टूटी मिली। डिकी में रखे रुपये भी गायब थे।
उसने घटना की जानकारी मधुबन पुलिस काे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज की जांच की। साथ ही तीन संदिग्ध युवकों को इस मामले में हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ कर रही है। मधुबन प्रभारी निरीक्षक अब्दुल वाहिद का कहना है कि सीसी टीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें