मऊ। पतंजलि युवा भारत की तरफ से रविवार को जिला कारागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक बृज मोहन ने कैदियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, वक्रासन, गौमुखासन, सिंघासन हास्यासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया । कहा कि योगाभ्यास से तन और मन स्वस्थ रहता है। बताया कि योग से आनंद की अनुभूति होती है। योग के माध्यम से व्यक्ति का मन आत्मा से जुड़ता है। वह आंतरिक शक्तियों का अनुभव करता है। उन्होंने बताया कि रोजाना योगाभ्यास से सशक्त प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। इस दौरान नकुल यादव, अभिनव कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद