फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैद्धांतिक प्रशिक्षण के लिए बेकरार हुए प्रशिक्षु

Tue, 12 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 उप्र टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षा सचिव को संबोधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 की विज्ञप्ति में साफ तौर पर उल्लेख है कि विद्यालय में तीन माह का क्रियात्मक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद डायट पर तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण कराया जाएगा।


 लेकिन तीन माह का क्रियात्मक 21 अप्रैल को पूरा होने के बावजूद अभी तक सैद्धांतिक प्रशिक्षण शुरू नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट है कि सरकार हमारा प्रशिक्षण समय से पूरा नहीं कराना चाहती है। चार महीनों से प्रशिक्षु शिक्षक विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन



 लेकिन अभी तक हमें मानदेय भी नहीं मिला है जिससे प्रशिक्षु शिक्षक भूखमरी के कगार पर है। कहा कि यदि 21 मई तक सैद्धांतिक प्रशिक्षण शुरू नहीं कराया जाता है तो 22 मई को राज्य शैक्षिक और अनुसंधान परिषद लखनऊ पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


इसी क्रम में वृजभान यादव ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नहीं है। सरकार हम लोगों के साथ सौतेलपन का व्यवहार कर रही है। इसीलिए न तो समय से प्रशिक्षण पूरा कराना चाहती है और न ही मानदेय देना चाहती है।


 इसी क्रम में सुनील कुमार ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाना होगा। हमें अपनी ताकत दिखानी होगी तभी सरकार सैद्धांतिक प्रशिक्षण शुरू कराएगी। धरने में राघवेंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, अरविंद मौर्य, राजेश कुमार, चंद्रशेखर गोंड़, श्रीप्रकाश, पंकज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें