सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्रा के निर्देशन में देवेंद्र सिंह यादव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दस्ता ने रविवार को शहर के भीटी स्थित मधुर स्वीट से कलाकंद, बस स्टेशन रोड स्थित छीर सागर स्वीट से छेना मिठाई, पेड़ा और बर्फी के नमूने लिया। टीम ने लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा। सहायक आयुक्त ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता देखी। जिन कारोबारियों के पास वैध खाद्य पंजीकरण नहीं है, वह अपना पंजीकरण करा लें अन्यथा बिना खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति के खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराए के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को विशेष निर्देश दिए हैं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न बाजारों से 14 अगस्त से लेकर अभी तक कुल 25 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।