फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भंडारे में तीन हजार लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पक्का पोखरा स्थित शिवमंदिर पर शिवभक्त मंडल के तत्वावधान में भंडारा लगाया गया। इसमें तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिवमंदिर पर सावन माह में श्रावणी पूजा का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें मंदिर के पुजारी बलराम गिरी ने विधिवत पूजन कराया। जिसमें पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं प्रसाद ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए समिति के वरिष्ठ सदस्य रामदास वर्मा ने कहा कि सावन में भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने और प्रसाद ग्रहण करना बड़े सौभाग्य की बात है। भंडारे के दौरान मुख्य रूप से संतोष मार्बल, रामदास वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, अरविंद वर्मा, पिंटू बरनवाल, कैलाश प्रसाद, सोनू सिंह, बलराम गिरी, रजत,संदीप, गोलू आदि लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें