फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समितियों पर ताले, गोदामों में गेहूं होने से उर्वरकों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
सहकारी समिति धर्मसीपुर रानीपुर में गेंहू से भरा गोदाम।
विज्ञापन
किसानों को समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से जिले में 93 सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं। धान की रोपाई के सीजन में जिले की कई साधन सहकारी समितियों के गोदाम गेहूं से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि जुलाई माह के 16 दिन बीत गए, लेकिन गोदामों में भरे गेहूं का उठान तक नहीं हो सका है। गोदामों में जगह न होने से डीएपी, एनपीके, यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
अधिकांश समितियों पर स्टॉक बोर्ड तो लगा है, लेकिन उर्वरकों के दाम अंकित नहीं मिले। कई समितियों पर ताला लटका मिला। परेशान किसानों को निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि कई समितियों पर डीएपी और यूरिया निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। वहीं, आला अधिकारी कागजों में निरीक्षण कर खानापूरी कर रहे हैं। सहकारिता विभाग के कागजी आंकड़ों में सब कुछ ठीक-ठाक बताया जा रहा है।
मात्र सात समितियों पर स्टॉक शून्य होने की बात कही जा रही है, लेकिन वहां भी उर्वरक भेजने का दावा किया जा रहा है। नौ ब्लॉक की 20 से अधिक समितियों की पड़ताल के दौरान कई स्थानों पर खामियां मिलीं।
गोदाम में भरे 1500 क्विंटल गेहूं का नहीं हुआ उठान : रानीपुर। धान की रोपाई के समय क्षेत्र के धर्मसीपुर स्थित बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति का गोदाम गेहूं से भरा पड़ा है। इसके चलते उर्वरकों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। गोदाम में 1500 क्विंटल गेहूं भरा है। विभागीय उदासीनता के कारण गेहूं का उठान नहीं हो सका। समिति से खाद न मिलने का लाभ निजी दुकानदार उठा रहे हैं। लैरोबेरुवार साधन सहकारी समिति पर लटका रहा ताला : कोपागंज। क्षेत्र के लैरोबेरुवार गांव में दो साधन सहकारी समितियां हैं, लेकिन धान की रोपाई के समय एक साधन सहकारी समिति पर ताला लटका मिला। दूसरी समिति पर यूरिया और एनपीके बिक रही थी। डीएपी उपलब्ध न होने से कई किसानों को वापस लौटना पड़ा। साधन सहकारी समिति खुखुदवा पर भी यूरिया और एनपीके बिक रही थी।
समिति पर लटका रहा ताला : वलीदपुर। धान की रोपाई के समय स्थानीय साधन सहकारी समिति पर ताला लटका मिला। समिति से खाद न मिलने के कारण किसान निजी दुकानों से मनमाने दाम पर खाद खरीदने को विवश हैं। सचिव मितलेश सिंह ने बताया कि पिता के निधन के कारण व्यस्तता थी। शनिवार से खाद वितरण शुरू किया जाएगा।
-वर्जन
डिमांड के अनुसार समितियों पर फास्फेटिक उर्वरक भेजा गया है। फर्टिलाइजर से डीडी नंबर जारी न होने के कारण जिले की सात साधन सहकारी समितियों में स्टॉक शून्य है। वहां भी उर्वरक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहकारिता के बफर स्टॉक में 4283 एमटी फास्फेटिक उर्वरक और 4283 एमटी यूरिया उपलब्ध है। समितियों पर खाद की जगह गेहूं डंप होने का मामला संज्ञान में है। -विजय प्रताप सिंह, एआर, साधन सहकारी समितियां

सहकारी समिति धर्मसीपुर रानीपुर में गेंहू से भरा गोदाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें