फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने की कोटेदार की अनियमितताओं की जांच, मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के दौलसे पुर गांव के कोटेदार देवलासी की ओर से की जा रही अनियमितता पर उपभोक्ताओं की शिकायत पर मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक आनन्द कुमार यादव ने मंगलवार की शाम को जांच किया । जांच के दौरान जुलाई का राशन जो 17 जुलाई तक बाटना था वह वितरित नहीं किया गया था जबकि उपभोक्ताओं से अंगूठा लगवा लिया गया था। वितरित किया जाने वाला राशन गोदाम में रखा पाया गया।पूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद अभिलेख व उपभोक्ता के बयान पर अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें